मुरैना नगर: रसीलपुर में अधेड़ ने फांसी लगाकर दी जान,बेटा-बेटी की शादी के बाद आखिर ऐसा क्या हुआ,जो चुन ली मौत की राह?,जांच जारी।
मुरैना जिले के रसीलपुर गांव में 50 वर्षीय कल्यान पुत्र पोखन रजौरिया ने बीती रात घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।आज सुबह परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर माता बसैया थाना पुलिस मौके पर पहुंची,शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी।मृतक के बेटा-बेटी की शादी हो चुकी है। पुलिस की जांच जारी है।