कोडरमा: तिलैया थाना क्षेत्र के झुमरी गांव में 20 वर्षीय युवक ने विषपान कर आत्महत्या की, मृतक की पहचान हुई
तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत झुमरी गांव के रहने वाले एक 20 वर्षीय युवक ने विषपान कर आत्महत्या कर ली है। मृतक की पहचान मनोज यादव के पुत्र मोहित यादव के रूप में की गई है। मिली जानकारी के अनुसार मोहित द्वारा बीती रात विषपान कर लिया गया। जिसके पश्चात वह उल्टी करने लगा। जिसे देख घरवाले वहां पहुंचे और मोहित को लेकर आनन-फानन में सदर अस्पताल कोडरमा पहुंचे। जहां इलाज