चूरू: छात्र के साथ मारपीट के विरोध में ढाणी मुनीम जी के सरकारी स्कूल पर ग्रामीणों ने लगाया ताला, शिक्षा विभाग ने हटाए 2 शिक्षक
Churu, Churu | Oct 21, 2024 चूरू के गांव ढाणी मुनीमजी में सोमवार को गवर्नमेंट अपर प्राइमरी स्कूल में आठवीं क्लास के मंदबुद्धि स्टूडेंट की पिटाई के मामले ने तूल पकड़ लिया। आक्रोशित ग्रामीण व परिजनों ने मंदबुद्धि स्टूडेंट की पिटाई करने वाली महिला टीचर के खिलाफ प्रदर्शन किया और स्कूल के ताला जड़ दिया।