कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत सीपेट के पास पिछली देर रात एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में 26 वर्षीय बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि युवक को संभलने का मौका तक नहीं मिला और घटनास्थल पर ही उसकी जान चली गई।राहगीरों ने सड़क किनारे एक क्षतिग्रस्त बाइक और पास ही खून से लथपथ युवक को पड़ा देखा.