कसडोल: कसडोल पुलिस ने समाधान सेल की सूचना पर अवैध शराब बिक्री करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, 30 पाव देशी शराब जब्त
कसडोल। पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “समाधान सेल” अभियान के तहत एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। समाधान सेल में प्राप्त सूचना के आधार पर थाना कसडोल पुलिस ने ग्राम बदरा मोड़, सरवा में घेराबंदी कर अवैध रूप से शराब बिक्री करते हुए एक आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।