सतना। जिले में अवैध शराब बिक्री को लेकर हुए विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। घटना में प्यारे लाल केवट एवं उनका भतीजा घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल भेजकर उनका चिकित्सीय परीक्षण (मेडिकल) कराया और संबंधित थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।