वाड्रफनगर: ट्रैक्टर और बाइक की भिड़ंत में दो व्यक्ति हुए घायल
वाड्रफनगर बुधवार उत्तर प्रदेश के बरवा टोला निवासी दो युवक किसी काम से छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिला स्थित वाड्रफनगर ब्लॉक के बलंगी रोड की ओर जा रहे थे। इसी दौरान मदनपुर ग्राम पंचायत के पास एक ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों व्यक्ति घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया