पटना ग्रामीण: नरेंद्र मोदी के राज को राक्षस राज कहे जाने पर डिप्टी CM सम्राट चौधरी ने तेजस्वी पर साधा निशाना
तेजस्वी यादव द्वारा एनडीए सरकार के राज को राक्षस राज बताये जाने पर बिहार में सियासत शुरु हो गयी है। पूरे मामले पर मंगलवार को पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि ये उनकी मानसिकता है। साथ उन्होंने लालू यादव द्वारा मुस्लिमों को आरक्षण दिये जाने वालों बयान का विरोध किया।