रॉबर्ट्सगंज: जिला न्यायालय सोनभद्र में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 94,818 मामलों का निस्तारण, 27.47 करोड़ रुपये का हुआ समाधान
जनपद न्यायालय परिसर में शनिवार सुबह 11 बजे से राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया,आयोजन उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर तथा जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र रामसुलीन सिंह के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ जनपद न्यायाधीश द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय मौजूद थे