पचपदरा: कल्याणपुर हाईवे पर ट्रैक्टर व स्कॉर्पियो की भिड़ंत में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया
कल्याणपुर जोधपुर हाईवे पर एक ट्रैक्टर व स्कॉर्पियो में गुरुवार को भिडंत हो गई। इस सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर किया गया। सूचना पर कल्याणपुर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस से टीम ने क्षतिग्रस्त वाहनों को रोड से हटवा कर यातायात दुरुस्त करवाया। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई।