पचपदरा: अपहरण कर बंधक बनाकर मारपीट करने वाले तीन आरोपियों को बालोतरा पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया
बालोतरा पुलिस से थाना अधिकारी ओम प्रकाश गोदारा ने गुरुवार को प्रेस नोट जारी कर बताया कि अपहरण कर बंधक बनाकर मारपीट करने वाले तीन आरोपियों को बालोतरा से गिरफ्तार किया गया है।इस संबंध में एक मामला 26 अप्रैल 2023 को दर्ज किया गया था। थानाधिकारी ने बताया कि इस मामले में तीन आरोपी किशोर कुमार पुत्र घेवर चंद माली, कमलेश माली,करण माली को गिरफ्तार किया गया है।