सिकंदरा: राजपुर पुलिस ने पैलावर क्षेत्र से चार जुआरियों को जुआ खेलते हुए किया गिरफ्तार, ₹12,990 नकद व ताश के पत्ते बरामद
राजपुर पुलिस ने मंगलवार को करीब 3 बजे मुखबिर की सूचना पर पैलावर क्षेत्र में पानी की टंकी के पास स्थित खुले स्थान पर छापा मार कर जुआ खेल रहे भयामऊ निवासी आदर्श कुमार पैलावर निवासी महेश कुमार हथूमा निवासी रामकुमार और पैलावर निवासी श्रीकृष्ण को 12,990 रुपए के साथ गिरफ्तार किया।पकड़े गए आरोपियों के पास से 52 ताश के पत्ते सहित अन्य सामान बरामद हुआ है।