राजातालाब: जंसा में तेज रफ्तार ग्रैंड विटारा पेड़ से टकराकर गड्ढे में पलटी, एयरबैग खुलने से सवार सुरक्षित रहे
तेज रफ्तार ग्रैंड विटारा पेड़ से टकराकर गड्ढे में पलटी, एयरबैग खुलने से सवार सुरक्षित जंसा थाना क्षेत्र के लंगोटिया मंदिर के समीप गुरुवार देर रात लगभग 11 बजे एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। एक तेज रफ्तार ग्रैंड विटारा कार अनियंत्रित होकर पहले पेड़ से टकराई और फिर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसे के बावजूद कार में सवार दोनों लोग सुरक्षित बच गये।