गोपालगंज: करस घाट गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में तीन लोग घायल, सदर अस्पताल में भर्ती कराया
जिले के महम्मदपुर थाना क्षेत्र के करस घाट गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प में एक पक्ष के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में लाल बाबू राय के पुत्र ओमप्रकाश राय, संतोष राय तथा स्वर्गीय दर्बी राय के पुत्र लाल बाबू राय शामिल हैं। परिजनों ने सभी को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो की गंभीर स्थिति