गुना नगर: ग्राम छीपोन: चार दिन से लापता मजदूर का शव, पड़ोसीप कुआं में मिलापुलिस जांच जारी
बजरंगगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम छीपोन में चार दिन से लापता 40 वर्षीय मजदूर रूप सिंह बंजारा का शव गांव के एक कुएं में मिला। सूचना पर पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी और तीन बच्चों को छोड़ गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है।