हाथरस: आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे के गांव लहरा बाईपास पर सूचना पर गौसेवकों ने छोटा हाथी टेंपो में मीट के साथ दो लोगों को पकड़ा
हाथरस गेट क्षेत्र के आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे के गांव लहरा बाईपास पर सूचना पर गौसेवकों द्वारा छोटा हाथी टेंपो में मीट ले जाने की सूचना पर 1 छोटा हाथी टेंपो को गौसेवकों द्वारा रोका गया, जिसमें मीट मिलने पर गौसेवकों ने जमकर हंगामा किया। सूचना मिलते ही इलाका पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया। पुलिस द्वारा पशु चिकित्सक को बुलाकर मीट का सैंपल कराया गया है।