हाथरस: लड़ाई झगड़े व मारपीट के मुकदमे में फरार चल रहे गांव पैकवाड़ा निवासी एक वारंटी अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
हाथरस पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल द्वारा जनपद में फरार एवं वांछित वारंटी अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कार्यवाही करते हुए कोतवाली चंदपा पुलिस ने गांव पैकवाड़ा निवासी एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त लड़ाई झगड़ा व मारपीट के मुकदमे में फरार चल रहा था। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को जिला न्यायालय में पेश किया है।