ब्यावरा: ब्यावरा शहर में खाटू श्याम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बैठक आयोजित
Biaora, Rajgarh | Apr 22, 2026 ब्यावरा शहर के भोपाल बाईपास पर स्थित खाटू श्याम रेजिडेंसी में खाटू श्याम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव कार्यक्रम को लेकर ब्यावरा शहर की अग्रवाल धर्मशाला में बुधवार को रात 9:00 बजे करीब खाटू श्याम प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव समिति की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई।