शाहजहाँपुर। जनपदीय एसओजी, सर्विलांस सेल और थाना रोजा पुलिस की संयुक्त टीम ने बोगस जीएसटी फर्म बनाकर 10 करोड़ 77 लाख रुपये की कर चोरी करने वाले गिरोह के दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। आरोपी सोशल मीडिया के जरिए लोन दिलाने का झांसा देकर लोगों से आधार, पैन कार्ड व अन्य दस्तावेज लेते थे और फर्जी रेंट एग्रीमेंट तैयार कर बोगस जीएसटी फर्म बनाते थे।