गाण्डेय: गांडेय सभाकक्ष में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रखंड स्तरीय वॉलेंटियर्स का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजन
Gandey, Giridih | Jun 29, 2026
सोमवार को 10 बजे से गांडेय प्रखंड सभाकक्ष में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रखंड स्तरीय वॉलेंटियर्स का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया।प्रशिक्षण दो चरणों में संपन्न हुआ। पहले चरण में सुबह 10 बजे बूथ संख्या 241 से 324 तथा दूसरे चरण में दोपहर 2 बजे बूथ संख्या 325 से 406 तक के वॉलेंटियर्स को प्रशिक्षित किया गया।