उधवा: उधवा प्रखंड के विभिन्न इलाकों में शांतिपूर्ण व आपसी सौहार्द के साथ मनाया गया मुहर्रम पर्व
उधवा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में शुक्रवार को मुहर्रम पर्व शांतिपूर्ण व आपसी सौहार्द के साथ मनाया गया। जानकारी के अनुसार प्रखंड के विभिन्न पंचायत पतौड़ा,उधवा दियारा,पूर्वी उधवा,पियारपुर,प्राणपुर,पलाशगाछी,उत्तर एवं दक्षिण पलाशगाछी,कटहलबाड़ी,बेगमगंज, चांदशहर आदि पंचायतों में लोगों ने शांतिपूर्ण तरीके से मुहर्रम पर्व मनाया।