मंझनपुर: डीएम ने मंझनपुर तहसील में आईजीआरएस मामलों की तहसीलवार जांच की, अतिक्रमण हटाने व कार्रवाई के दिए निर्देश
जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने बुधवार को समय 1 बजे तहसील मंझनपुर में आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त ऑनलाइन जनशिकायतों और स्टाम्प कमी मामलों की स्थलीय जांच की। इस दौरान नायब तहसीलदार ओमप्रकाश सिंह, राजस्व निरीक्षक रामनरेश, लेखपाल ज्वाला सिंह, बसंत कुमार, एआईजी स्टाम्प महेन्द्र प्रताप मिश्र व सब-रजिस्ट्रार नम्रता त्रिपाठी उपस्थित रहे।