मंझनपुर: मंझनपुर एलआईयू बिल्डिंग में एसपी ने किया वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम का उद्घाटन, सीओ ने दी जानकारी
कौशाम्बी जिले के मंझनपुर मुख्यालय स्थित पुलिस कार्यालय के समीप एलआईयू बिल्डिंग में बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग रुम का उद्घाटन किया गया। आधुनिक तकनीक से लैस इस रुम के शुरू होने से अब पुलिस विभागीय बैठकों व संवादों में और अधिक दक्षता आएगी। उद्घाटन समारोह के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक, सीओ कौशाम्बी, सीओ ट्रैफिक समेत भारी पुलिस फोर्स मौजूद रही।