Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Pm
Uttarpradesh
Haryana
abhishekind24news
3
होशंगाबाद नगर: बालागंज में आयोजित भंडारे में राज्यसभा सांसद हुईं शामिल, प्रसादी ग्रहण की
Hoshangabad Nagar, Hoshangabad
| Nov 3, 2025
सोमवार को करीब 12 राज्यसभा सांसद माया नारोलिया नर्मदापुरम के बालागंज में गज्जू राठौर के निवास पर सोलह सोमवार उद्यापन के अवसर पर आयोजित भंडारे में शामिल हुई। इस दौरान राज्यसभा सांसद में भंडारे में प्रसाद ग्रहण कर लोगों से मुलाकात कर चर्चा की।
#politics
#religion
MORE NEWS
➡️ नर्मदापुरम में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई शुरुआत... प्रोजेक्ट 'ज्ञानार्पण' के माध्यम से अब शासकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों को मिलेंगे बेंच-डेस्क, जिससे हर बच्चे को मिलेगा सम्मानजनक, सुरक्षित और सुविधाजनक अध्ययन वातावरण। ➡️ दादा गुरु महाराज एवं कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के मार्गदर्शन में शुरू हुई यह अभिनव पहल जनभागीदारी का एक प्रेरक उदाहरण है। Jansampark Madhya Pradesh School Education Department, MP #narmadapuram #jansamparkmp #madhyapradesh
Hoshangabad, Madhya Pradesh | Jul 26, 2026
➡️मां नर्मदा की सेवा, पर्यावरण का संरक्षण और परिक्रमावासियों की सुविधा—इन्हीं संकल्पों के साथ नर्मदापुरम में "नमो नर्मदा सेवा पथ अभियान" का शुभारंभ हुआ। ➡️दादा गुरु के सानिध्य एवं कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के नेतृत्व में शुरू हुए इस अभियान के अंतर्गत नर्मदा परिक्रमा मार्ग पर 51,700 छायादार एवं फलदार पौधे लगाए जाएंगे, जिससे एक हरित कॉरिडोर विकसित होगा और परिक्रमावासियों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुविधायुक्त यात्रा का अनुभव मिलेगा। ➡️अभियान के तहत पौधरोपण के साथ-साथ भोजन, विश्राम, स्वच्छ पेयजल, आश्रय स्थल और अन्य मूलभूत सुविधाओं का भी विस्तार किया जाएगा। जनभागीदारी के माध्यम से "आस्था से सेवा" के इस संकल्प को जन-जन का अभियान बनाया जाएगा। Jansampark Madhya Pradesh #narmadapuram #jansamparkmp #madhyapradesh
Hoshangabad, Madhya Pradesh | Jul 26, 2026
🔹टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत केंद्रीय एवं राज्य स्तरीय संयुक्त टीम ने किया नर्मदापुरम जिले का भ्रमण 🔹एआई आधारित टीबी स्क्रीनिंग टूल सहित विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं की मॉनिटरिंग एवं मूल्यांकन किया गया ➡️ टीबी मुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन एवं नवाचारों की समीक्षा के उद्देश्य से शनिवार को केंद्रीय एवं राज्य स्तरीय संयुक्त टीम ने नर्मदापुरम जिले का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान टीम ने जिले में संचालित टीबी नियंत्रण गतिविधियों का निरीक्षण कर एक्स-रे, एनएएटी (NAAT) टेस्टिंग, टीपीटी (टीबी प्रिवेंटिव ट्रीटमेंट), डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) सहित विभिन्न सेवाओं की प्रगति एवं गुणवत्ता का मूल्यांकन किया। भ्रमण के दौरान टीम ने वाधवानी ग्रुप द्वारा विकसित 'कफ अगेंस्ट टीबी' (Cough Against TB) एआई आधारित स्क्रीनिंग टूल की भी मॉनिटरिंग की। यह आधुनिक तकनीक खांसी की ध्वनि, रोग के लक्षणों एवं सह-रुग्णताओं का विश्लेषण कर पल्मोनरी टीबी की कम लागत वाली पॉइंट-ऑफ-केयर स्क्रीनिंग में सहायता प्रदान करती है। टीम ने जिले में इस नवाचार के उपयोग एवं प्रभावशीलता का भी आकलन किया। संयुक्त टीम ने माखननगर विकासखंड के आयुष्मान आरोग्य मंदिर शुक्करवाड़ कला, मांगरोल, बज्जरवारा तथा डोलरिया विकासखंड के पांजरा कला स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) से टीबी नियंत्रण कार्यक्रम के संचालन, स्क्रीनिंग, जांच एवं उपचार संबंधी व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई। टीम ने जिला टीबी केंद्र का भी भ्रमण कर उपलब्ध सुविधाओं एवं कार्यक्रम के संचालन की समीक्षा की। भ्रमण के दौरान टीम में दिल्ली से डॉ. नीरज अग्रवाल एवं डॉ. आसिफ, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नरसिंह गहलोत, जिला क्षय अधिकारी डॉ. प्रियंका दुबे, डॉ. संजय पुरोहित, जिला कार्यक्रम समन्वयक (डीपीसी) श्री विशेष दुबे तथा एसटीएस श्री देवनारायण खापरे सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। #narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Directorate of Health Services, Madhya Pradesh General Administration Department, MP Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh
Hoshangabad, Madhya Pradesh | Jul 26, 2026
🔹जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास और सीएमएचओ ने सेवाओं की गुणवत्ता का लिया जायजा 🔹दस्तक अभियान के तहत आंगनबाड़ी केंद्र एवं स्वास्थ्य शिविरों का संयुक्त निरीक्षण ➡️ कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार शनिवार को जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास श्री संजय कुमार जैन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्री नरसिंह गहलोत ने ग्राम व्यावरा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने दस्तक अभियान के अंतर्गत लाभान्वित हितग्राहियों को प्रदान की जा रही सेवाओं की जानकारी प्राप्त कर उनके प्रभावी क्रियान्वयन का जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों ने 15 माह के बालक रोमिल (पुत्र श्री रोहित चौधरी) के घर पहुंचकर गृहभेंट की। इस दौरान दस्तक अभियान के तहत की गई मार्किंग एवं प्रदाय सेवाओं का सत्यापन किया गया। साथ ही बालक की माता श्रीमती उर्मिला को संतुलित आहार, शिशु देखभाल एवं उचित पोषण संबंधी आवश्यक परामर्श भी दिया गया। इसके उपरांत संयुक्त दल द्वारा ग्राम निटाया एवं निम्साडिया में आयोजित स्वास्थ्य शिविरों का निरीक्षण किया गया । अधिकारियों ने शिविरों में उपलब्ध कराई जा रही दवाइयों, रक्त जांच किट तथा अन्य स्वास्थ्य सेवाओं का अवलोकन कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता एवं प्रभावशीलता का आकलन करने के लिए दोनों अधिकारियों ने शिविर में उपस्थित हितग्राहियों से चर्चा कर उन्हें मिल रही सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री प्रमोद गौर, जिला सामुदायिक मोबिलाइज़र (डीसीएम) श्री शैलेन्द्र शुक्ला सहित महिला एवं बाल विकास तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। जिला प्रशासन द्वारा दस्तक अभियान के प्रभावी संचालन एवं पात्र हितग्राहियों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य एवं पोषण सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए नियमित रूप से मैदानी निरीक्षण किए जा रहे हैं। #narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh Directorate of Health Services, Madhya Pradesh
Hoshangabad, Madhya Pradesh | Jul 26, 2026
🔹कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देश पर खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण, डेयरी एवं रेस्टोरेंट से 10 खाद्य नमूने लिए गए 🔹खाद्य सुरक्षा प्रशासन की सघन कार्रवाई, अनियमितताओं पर नोटिस जारी ➡️ कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने एवं मिलावट पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा निरीक्षण एवं सैंपलिंग की कार्रवाई निरंतर जारी है। इसी क्रम में शनिवार, 25 जुलाई 2026 को खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री भोजराज सिंह धाकड़, श्री जितेंद्र सिंह राणा एवं श्री कमलेश एस. दियावार की टीम ने नर्मदापुरम स्थित ओम डेयरी, माँ वैष्णो डेयरी, साधु श्री डेयरी एवं रॉयल वाटिका रेस्टोरेंट का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संदेह के आधार पर दूध, दही, पनीर, तुअर दाल एवं खाद्य तेल के कुल 10 नमूने जांच हेतु लिए गए। सभी नमूनों को परीक्षण के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान कुछ प्रतिष्ठानों में लाइसेंस की शर्तों के पालन में अनियमितताएं पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों के तहत संबंधित संचालकों को नोटिस जारी किए गए। इसके अतिरिक्त चलित खाद्य प्रयोगशाला (मोबाइल फूड लैब) के माध्यम से दूध एवं दुग्ध उत्पादों सहित अन्य खाद्य पदार्थों के 30 नमूनों की मौके पर ही जांच की गई, जिससे खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता का त्वरित परीक्षण सुनिश्चित किया जा सके। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आम नागरिकों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा निरीक्षण, सैंपलिंग एवं जांच की कार्रवाई नियमित रूप से जारी रहेगी। खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। #narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP Home Department of Madhya Pradesh Department of Food, Civil Supplies & Protection - Madhya Pradesh
Hoshangabad, Madhya Pradesh | Jul 26, 2026
होशंगाबाद नगर: बालागंज में आयोजित भंडारे में राज्यसभा सांसद हुईं शामिल, प्रसादी ग्रहण की - Hoshangabad Nagar News