मालथोन: नाऊढाना ग्राम में करंट लगने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत
Malthon, Sagar | May 13, 2026 मालथौन क्षेत्र के बांदरी थाना अंतर्गत नाऊढाना ग्राम में एक दुखद घटना सामने आई है। जहां खेत पर मवेशियों को पानी पिलाते समय 50 वर्षीय व्यक्ति की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर 12:00 बजे खेत सिंह पिता धीरज सिंह लोधी 50 वर्ष खेत पर मवेशियों को पानी पिलाने गया है गया था की बिजली के तार के संपर्क में आ गया।