उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने सोमवार को एक बजे कटकमदाग प्रखंड अंतर्गत सलगांवां पैक्स (धान अधिप्राप्ति केंद्र) का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र पर धान अधिप्राप्ति की प्रक्रिया, भंडारण,रिकॉर्ड संधारण समेत सभी पहलुओं की बारीकी से समीक्षा की।