काशीपुर में चामुंडा देवी मंदिर रोड स्थित चामुंडा देवी मंदिर में मेला अध्यक्ष पुरनचंद कांडपाल ने बताया कि, बीते 38 वर्षों से मंदिर परिसर में लगने वाला मेला आगामी 14 जनवरी को लगाया जाएगा। जिसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। दरअसल मकर संक्रांति के पर्व पर हर साल विशाल मेले का आयोजन किया जाता है।