उदयपुर जिले के घासा थाना क्षेत्र के सिन्दु गांव में एक युवक ने शुक्रवार रात्रि 8 बजे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मेघवाल बस्ती में पुष्कर मेघवाल पिता तुलसीराम मेघवाल उम्र करीब 22 वर्ष ने अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक घर मे अपनी मां के साथ रहता था।