जबलपुर: रांझी मोहनिया शराब दुकान में ओवर रेट को लेकर झड़प, रांझी थाना प्रभारी बोले- होगी वैधानिक कार्रवाई
जबलपुर: रांझी थाना क्षेत्र के मोहनिया स्थित कंपोजिट शराब दुकान में सोमवार को ओवर रेट को लेकर ग्राहकों और दुकान कर्मचारियों के बीच विवाद और झड़प हो गई। घटना के बाद राकेश वंशकार नामक व्यक्ति रांझी थाने पहुंचा। रांझी थाना प्रभारी उमेश गोहलानी ने सोमवार शाम 4:00 बजे बताया कि शराब दुकान के कर्मचारियों और ग्राहकों के बीच ओवर रेट की बात को लेकर बहसबाजी और झड़प हुई