डेहरी: मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला लापता, सूचना देने की अपील की गई
Dehri, Rohtas | Jul 4, 2026 मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला लापता, सूचना देने की अपील डेहरी क्षेत्र में एक मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला के लापता होने की सूचना मिली है। बताया गया है कि महिला निमियाडीह स्थित हीरो ईंट भट्ठा में कार्यरत एक मजदूर की पत्नी है। उसे हाल के दिनों में डेहरी के तर बंगला मोड़, थाना चौक और कोयला डिपो के आसपास देखा गया है।