मेरठ: मेरठ में कन्फेक्शनरी के अंदर निकला 10 फीट लंबा अजगर, मचा हड़कम, वन विभाग ने 3 घंटे में किया रेस्क्यू
Meerut, Meerut | Jun 13, 2026 मेरठ के वेस्टर्न कचहरी रोड पर शनिवार दोपहर में उस समय हड़कंप मच गया जब शिव चौक पर मौजूद एक कन्फेक्शनरी की दुकान के अंदर करीब 10 फीट लंबा अजगर दिखाई दिया। अजगर निकलने की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद अजगर का रेस्क्यू किया, जिसके बाद इलाके के लोगों ने राहत की सांस ली।