कटंगी: भाजपा पार्षद मनीषा कोचर ने विशेष बैठक का किया बहिष्कार, CMO पर लगाए जानकारी न देने के आरोप
नगर परिषद की कार्यशैली और पारदर्शिता पर सवाल उठाते हुए वार्ड क्रमांक 14 की पार्षद और सभापति मनीषा कोचर ने बुधवार 10 जून को अध्यक्ष के नाम पत्र लिखकर नगर परिषद में होने वाले विशेष सम्मेलन का बहिष्कार कर दिया। दिलचस्प बात यह है कि मनीषा कोचर न सिर्फ निर्वाचित जनप्रतिनिधि हैं, बल्कि नगर परिषद में सभापति का पद संभाल रही हैं और सत्ताधारी दल भाजपा की स्थानीय लीडर