रामगंजमण्डी: रामगंजमंडी में महाराणा प्रताप जयंती पर भगवा ध्वजों के साथ निकली वाहन रैली, आज होगी भजन संध्या
रामगंजमंडी में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर बुधवार शाम वाहन रैली निकाली गई। रैली शाम करीब 5 बजे खैराबाद स्थित भगवा चौक से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए प्राइवेट बस स्टैंड स्थित महाराणा प्रताप स्मारक स्थल पहुंची। रैली में बड़ी संख्या में युवाओं ने भगवा ध्वज के साथ भाग लिया और महाराणा प्रताप के शौर्य, स्वाभिमान एवं राष्ट्र