चान्हो: रिम्स क्रिटिकल केयर में एडमिट मरीज को डॉक्टर ने लिखी महंगी ब्रांडेड दवा, डायरेक्टर ने किया शोकॉज।
Chanho, Ranchi | Apr 26, 2024 राज्य के सबसे बड़े हॉस्पिटल रिम्स में व्यवस्था दुरुस्त करने को लेकर प्रबंधन रेस है. नए डायरेक्टर भी एक्शन मोड में है. जिससे कि मरीजों को इस हॉस्पिटल में बेहतर सुविधाएं मुहैया कराई जा सके. वे लगातार वार्डों का इंस्पेक्शन भी कर रहे है. ऐसे में क्रिटिकल केयर यूनिट में मरीज को महंगी दवाएं लिखने पर वे नाराज हो गए।