हनुमानगढ़ निवासी दो युवकों को हिसार के हांसी में साइबर क्राइम पुलिस ने टेलीग्राम टास्क फ्रॉड मामले में गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों पर 8 लाख 50 हजार रुपये की धोखाधड़ी का आरोप है। दोनों आरोपियों की पहचान सुनील कुमार और देव के रूप में हुई है। यह मामला वर्ष 2024 का है जहां पर आरोपी टेलीग्राम ग्रुप पर टास्क पूरा करने का झांसा देकर लोगों के साथ ठगी करते थे।