जहाजपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत खजूरी के झिकरी गांव में आज बुधवार दोपहर करीब 2 बजे को आयोजित हरि बोल प्रभात फेरी कार्यक्रम में ग्रामीणों के आग्रह पर विधायक गोपीचंद मीणा एवं प्रधान प्रतिनिधि किशोर शर्मा पहुंचे। वहां उपस्थित प्रभात फेरी सदस्य एवं ग्रामीणों ने विधायक मीणा एवं प्रधान प्रतिनिधि शर्मा का माला साफा बंधवाकर ग्रमजोशी से स्वागत किया।