नववर्ष पर रोहतास पुलिस अलर्ट, डेहरी में फ्लैग मार्च। बुधवार को शाम क़रीब 7 बजे नववर्ष की पूर्व संध्या पर रोहतास पुलिस पूरी तरह अलर्ट नजर आई। डेहरी शहर में एसडीपीओ-01 अतुलेश झा के नेतृत्व में पुलिस बल ने संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च के दौरान असामाजिक तत्वों को सख्त चेतावनी दी गई और आम नागरिकों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया।