रायसेन: रायसेन में झमाझम बारिश से बदला मौसम, लोगों को गर्मी और उमस से मिली राहत
Raisen, Raisen | Sep 17, 2025 रायसेन में उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को मंगलवार शाम राहत मिली। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और शाम होते ही तेज बारिश का दौर शुरू हो गया, जो देर शाम तक जारी रहा। बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई और मौसम सुहावना हो गया। उमस भरी गर्मी से मिली राहत के बाद लोग ठंडी हवाओं और ताजगी का आनंद लेते दिखे।