बिसवां: सेवता में सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम का आयोजन हुआ, विधायक ज्ञान तिवारी की धर्मपत्नी रहीं मुख्यातिथि
Biswan, Sitapur | Nov 27, 2025 कस्बा सेवता स्थित सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में गुरुवार को विद्या भारती जन शिक्षा समिति अवध प्रांत द्वारा आयोजित सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा विधायक ज्ञान तिवारी की धर्मपत्नी अंजू तिवारी ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रिंकी सिंह ने की।