बूरमू: बुढ़मू पुलिस ने अवैध रूप से ले जा रहे एक दर्जन गोवंश को जप्त किया है। गोवंश छोड़कर तस्कर हुए फरार।
Burmu, Ranchi | May 21, 2024 सोमवार देर रात बुढ़मू पुलिस ने अवैध रूप से ले जा रहे एक दर्जन गोवंश को जप्त किया है। जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी रामजी कुमार को गुप्त सूचना मिली कि कुछ लोग चकमे से सिदरोल होकर अवैध रूप से गोवंश ले जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने सिदरोल गांव के पास से गोवंश ले जा लोगो का पीछा किया। पुलिस को देखते ही तस्कर गोवंश को छोड़कर फरार हो गए।