बूरमू: झारखंड के तीन लोकसभा सीट से 7:00 बजे से चुनावी प्रक्रिया शुरू हुई
Burmu, Ranchi | May 20, 2024 झारखंड के 3 लोकसभा सीट के लिए सुबह 7:00 बजे से चुनावी प्रक्रिया शुरू हुई और 2 घंटे में करीब 11.68%वोटिंग की पुष्टि हुई। रांची निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी नेहा अरोड़ा ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि चतरा में 11.43%, हाज़रीबाग में 12.04%,कोडरमा में 11.56%है।