मेरठ के मेडिकल थाना क्षेत्र में कपड़ा व्यापारी से नाक रगड़वाने के मामले में एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने मेडिकल थाना प्रभारी शीलेश यादव को सस्पेंड कर दिया है। थानाप्रभारी ने इतनी बड़ी घटना की समय पर सीनियर अफसरों को जानकारी नहीं दी। न ही उन्हें वायरल वीडियो के बारे में कुछ बताया। इतना ही नहीं शुरू से लास्ट तक थानाप्रभारी पूरे मामले को बेहद हल्के में लेते रहे।