बलौदा: कोसमंदा गांव के हाई स्कूल मैदान में मनाया गया विश्व योग दिवस, मुख्य अतिथि के रूप में सरपंच संजय रत्नाकर शामिल हुए
जांजगीर चांपा जिले के बलौदा विकास खंड के कोसमंदा गांव के हाई स्कूल मैदान में विश्व योग दिवस मनाया गया. योग दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सरपंच संजय रत्नाकर शामिल हुए और योग किया गया. इस दौरान शिक्षक, शिक्षिका, छात्र छात्रों सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे. यहां, सरपंच संजय रत्नाकर ने कहा कि सुबह सभी लोगों को योग करना चाहिए.