खरगोन. जिले में लंबे समय से जैविक कपास के नाम से करोड़ों के कपास व्यापार की शिकायतें सामने आ रही है। शिकायतों के बाद मामला दिल्ली तक पहुंचा था। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने खुद प्रेसवार्ता कर इसे करोड़ों रुपए का घोटाला करार दिया, लेकिन समय के साथ यह मामला ठंडा पड़ गया, लेकिन अब अचानक बोतल में बंद जिन्न की तरह यह मामला फिर उजागर होने लगा है।