शामली: गन्ना मूल्य वृद्धि की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शामली कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
Shamli, Shamli | Oct 25, 2025 शनिवार की शाम 5 बजे मिली जानकारी के मुताबिक समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गन्ना मूल्य वृद्धि की मांग को लेकर जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी व सपा नेता प्रोफेसर सुधीर पंवार के नेतृत्व में शामली कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार से शुगर मिलों का पेराई सत्र प्रारंभ होने से पहले गन्ना मूल्य घोषित करने की मांग भी की। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी भी की।