मोहड़ा मनरेगा कार्यालय में सोमवार को जनता दरबार में 12:30 बजे तक कई विभाग के पदाधिकारी अनुपस्थित पाए गए। वरीय पदाधिकारी के आदेशानुसार जनता दरबार में सभी विभाग के पदाधिकारी को मौजूद रहना है लेकिन 12:30 बजे तक बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, शिक्षा विभाग, पीएचईडी सहित कई विभाग के पदाधिकारी अनुपस्थित थे।