कटिहार: DM मनेश कुमार मीणा की अध्यक्षता में समाहरणालय में जिला मास्टर प्लान पोर्टल की समीक्षा बैठक आयोजित
समाहरणालय में DM मनेश कुमार मीणा की अध्यक्षता में जिला मास्टर प्लान पोर्टल से संबंधित समीक्षात्मक बैठक का आयोजन हुआ। यह मामला शाम छह बजे का हैं। इस मौके पर DM मनेश कुमार मीणा ने बताया कि सभी पदाधिकारियों को जिला मास्टर प्लान पोर्टल पर सामाजिक और आर्थिक ढाँचे की योजना के मानचित्रण हेतु अपने अपने विभागों से जियो रिफरेंस डेटा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं ।