ललितपुर: देवगढ़ रोड पर ओवर ब्रिज के पास अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, तीन गंभीर घायल
ललितपुर शहर के देवगढ़ रोड स्थित ओवर ब्रिज के पास मंगलवार सुबह करीबन 8:00 बजे तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी।दुर्घटना के दौरान एक तीन माह की मासूम सहित दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। लोगों द्वारा तत्काल ही घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजने का प्रयास किया जा रहा था। ताकि समय से इलाज मुहैया कराया जा सके।