सीतामऊ: इंद्रदेव हवन के बाद बरसे मेघ: तितरोद और पिपलिया मंडी में झमाझम बारिश, गर्मी से मिली राहत
मंदसौर जिले के तितरोद गांव में अच्छी बारिश की कामना को लेकर ग्रामीणों ने इंद्रदेव हवन एवं खेड़ा देव पूजन किया। पूजा के कुछ ही देर बाद झमाझम बारिश शुरू हो गई,पिपलिया मंडी में भी तेज बारिश हुई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली,