किशोरी से छेड़छाड़ करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज करने की मांग को लेकर भाकियू भानू के कार्यकर्ताओं ने मोदीनगर थाने पर प्रदर्शन कर हंगामा किया। आरोप है कि किशोरी के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर मामले को दबाने का प्रयास कर रही है। थाना प्रभारी ने जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया।